बुरहानपुर: लालबाग स्टेशन पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था का जल सेवा अभियान, यात्रियों को मिली राहत

बुरहानपुर:  भीषण गर्मी के बीच विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए लालबाग रेलवे स्टेशन पर जल सेवा अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन से गुजरने वाले यात्रियों को ठंडा पानी और छाछ वितरित कर राहत पहुंचाई गई।तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यात्रियों को जब ठंडा पानी मिला तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में यह सेवा कार्य किया गया।

संस्था सदस्यों ने “एक बूंद पानी, किसी के लिए अमृत” की भावना के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से यह अभियान चलाया। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में एक सराहनीय प्रयास बताया। इस सेवा अभियान में पायल अवस्थी, आशा तिवारी, अमिता शुक्ला, शैली पवित्रे, वीणा सांगलीकर, समता बोहरा, अनामिका बारोले, संध्या भाले, सरोज रावल, प्रतिभा शुक्ला, मृदुला पाठक, मोहिनी शुक्ला, प्रियंका शर्मा, जयश्री तिवारी और वैष्णवी तिवारी सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जनहितकारी सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे और आगामी मंगलवार को भी जल वितरण अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर के बोहरड़ा गांव में शोक सभा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिवंगत विश्वनाथ पाटील को दी श्रद्धांजलि

  • burhanpur-lalbag-railway-station-water-service-vipra-nari-shakti-initiative
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना