
छतरपुर: थाना गुलगंज क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने आभूषण और पैसों के लालच में हत्या करना स्वीकार किया है।हत्या की घटना 08 अप्रैल की है, जब थाना गुलगंज क्षेत्र अंतर्गत देवरी जंगल, धसान नदी के पास एक वृद्ध महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए।
ये भी पढ़े – छतरपुर: पुलिस का रात्रि विश्राम अभियान, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
मृतका की पहचान भंती कुशवाहा के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जांच, मर्ग रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशन में मामले की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मूलचन्द्र कुशवाहा निवासी सटई ने आभूषण और पैसों के लालच में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, एसडीओपी बड़ामलहरा रोहित अलावा सहित थाना प्रभारी गुलगंज और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़े – छतरपुर: नकली सोने के बिस्किट से ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवरात बरामद केस में बड़ी कार्रवाई
- chhatarpur-gulganch-police-elderly-woman-murder-case-solved-arrest








