वृंदावन में बन रहा आस्था का अद्भुत केंद्र: चंद्रोदय मंदिर का साउथ ब्लॉक तैयार, भव्यता देख चकित हो रहे श्रद्धालु

वृंदावन: एक बार फिर दुनिया के धार्मिक नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। छटीकरा मार्ग स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन परिसर में बन रहे चंद्रोदय मंदिर का साउथ ब्लॉक अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और इसके लोकार्पण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

करीब 8 एकड़ भूमि पर विकसित यह प्रोजेक्ट 70 मंजिला और लगभग 212 मीटर ऊंचे भव्य मंदिर के रूप में आकार ले रहा है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर बताया जा रहा है। तैयार हो चुका साउथ ब्लॉक इस विशाल परियोजना का पहला बड़ा चरण है, जिसने ही श्रद्धालुओं और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ये भी पढ़े – यूपी में सड़क निर्माण और मरम्मत पर योगी सरकार सख्त, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

इस हिस्से में भगवान श्रीश्री वृंदावनचंद्र का दिव्य मंदिर स्थापित है, साथ ही विशाल सभागार, प्रसाद व्यवस्था और भोजनालय जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। मंदिर का डिजाइन आधुनिक और पारंपरिक भारतीय शिल्प का अनोखा संगम पेश करता है। प्रबंधन की योजना है कि आगामी लोकार्पण कार्यक्रम को बेहद भव्य बनाया जाए, जिसमें देश के शीर्ष नेतृत्व को भी आमंत्रित करने की तैयारी है। वहीं, मुख्य मंदिर की आधारशिला भी जल्द रखे जाने की संभावना जताई जा रही है।

पूरी परियोजना का उद्देश्य केवल एक मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि ब्रज की आध्यात्मिक विरासत को एक ही परिसर में जीवंत रूप देना है। यहां बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन के स्वरूपों के साथ 12 पवित्र वन भी विकसित किए जा रहे हैं। मंदिर के चारों ओर बहने वाली कृत्रिम यमुना नदी और घाट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होंगे, जहां भक्त यमुना पूजन और परिक्रमा का अनुभव कर सकेंगे। पूरी संरचना 511 मजबूत पिलरों पर आधारित है, जो इस भव्य निर्माण की मजबूती को दर्शाते हैं।

2014 में शुरू हुई यह परियोजना अब धीरे-धीरे अपने भव्य स्वरूप की ओर बढ़ रही है, और वृंदावन को एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री योगी ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास कार्यों को मिशन मोड में तेज करने के निर्देश

  • vrindavan-chandrodaya-temple-south-block-completed-devotional-landmark
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    UAE के फुजैराह ऑयल ज़ोन पर ड्रोन हमला: PM मोदी की कड़ी निंदा, 3 भारतीय घायल; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ की सुरक्षा पर भारत ने जताई चिंता

    नई दिल्ली/अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह…

    आगे पढ़ें
    भारत दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम: NSA अजीत डोभाल से मुलाकात, मोदी से वार्ता में रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

    नई दिल्ली/हनोई: वियतनाम के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे