मुख्यमंत्री योगी ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास कार्यों को मिशन मोड में तेज करने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक हब और शहरी विकास परियोजनाओं को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियात्मक बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन’ की बैठक में प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।बैठक में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में जल्द ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की इकाई का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की वित्तीय निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट, फर्रुखाबाद और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 31 मई तक 90 प्रतिशत भूमि उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को भूमि-स्वामियों से सीधे संवाद कर उचित मुआवजा देने और प्रक्रियाओं को तेज करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की बड़ी राहत, 1 किलोवाट तक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बैलेंस खत्म होने पर भी 30 दिन तक नहीं कटेगी बिजली

इसके अलावा आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे की कार्यवाही में भी तेजी लाने को कहा गया।मुख्यमंत्री को बताया गया कि लखनऊ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी हो चुका है। उन्होंने इसके शीघ्र शिलान्यास की तैयारी के निर्देश दिए।

ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स हब को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की सप्लाई चेन व्यवस्था को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर से जोड़ने में गेम चेंजर साबित होगी।बैठक में जानकारी दी गई कि 323 हेक्टेयर भूमि में से 301 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जिससे परियोजना को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना की भी समीक्षा की। बताया गया कि 75 जिलों में 150 विद्यालय बनाए जाने हैं, जिनमें से कई पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने शेष परियोजनाओं को तेज करने और बेहतर लोकेशन चयन पर जोर दिया।इसके अलावा उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए मॉडल बिल्डिंग बायलॉज को निवेश अनुकूल बनाकर जल्द लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही बायो एनर्जी और सीबीजी परियोजनाओं को बढ़ावा देने की बात कही।

सीड पार्क और टेक्सटाइल पार्क परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें रोजगार और निवेश सृजन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाए और कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो।सीएम ग्रिड योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने शहरी सड़कों के आधुनिकीकरण और इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल परियोजना को नागरिक सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया और सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की नई पहल “संध्या संवाद”, देवीपाटन मंडल में 8 मई से ग्रामीणों से सीधा संवाद

  • lucknow-cm-yogi-statet-transformation-commission-meeting-expressway-industrial-projects-review
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप