लखनऊ में “विकसित भारत युवा संसद 2026” का भव्य समापन, 75 जिलों के 375 युवाओं ने रखा विकास का रोडमैप

लखनऊ: तीन दिवसीय “राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026” का भव्य समापन हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में “मेरा युवा भारत (MY Bharat)” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से चयनित 375 युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने केंद्रीय बजट 2026 और “विकसित भारत 2047” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और देश के भविष्य के लिए व्यापक रोडमैप साझा किया। रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर युवाओं ने अपनी राय रखी।

ये भी पढ़े – उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती का बड़ा ऐलान, 7,994 पदों पर निकली वैकेंसी; 29 दिसंबर से आवेदन शुरू

समापन सत्र में मुख्य अतिथि राज्यसभा उप सभापति एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए इसे “आत्मशक्ति के जागरण का पर्व” बताया। उन्होंने कहा कि जागरूक और सक्षम युवा ही विकसित भारत की नींव रखेंगे। राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद  कार्यक्रम में युवाओं ने विधानसभा मंच पर 3 मिनट के निर्धारित समय में अपने विचार रखे, जिनमें गांव से लेकर राष्ट्रीय और वैश्विक दृष्टि तक की झलक देखने को मिली। पहली बार विधानसभा में बोलने पहुंचे कई प्रतिभागियों ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

इस कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का चयन माय भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिला युवा संसदों के जरिए किया गया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचाया गया। प्रतियोगिता में जालौन के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, बलिया की शिप्रा सिंह द्वितीय और कानपुर नगर की रश्मि रंजन साहू तृतीय स्थान पर रहीं। ये सभी अब राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में होने वाली युवा संसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और भविष्य की नेतृत्व क्षमता का मजबूत संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – यूपी में सड़क निर्माण और मरम्मत पर योगी सरकार सख्त, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

  • lucknow-viksit-bharat-youth-parliament-2026-conclusion-up-youth-vision
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना