दिल्ली में केशव प्रसाद मौर्य की सक्रियता बढ़ी, विनोद तावड़े और नितिन नवीन से मुलाकात; संगठन-सरकार तालमेल पर मंथन

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में यूपी भाजपा के भीतर बढ़ती गतिविधियों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही यह भी मंथन किया गया कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक कैसे पहुंचाया जाए।

लखनऊ में हाल ही में हुई बैठकों के बाद दिल्ली में हुई यह मुलाकात राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई।

इन लगातार बैठकों को भाजपा नेतृत्व की सक्रिय रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल, ग्राउंड लेवल मैनेजमेंट और विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष फोकस बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में “विकसित भारत युवा संसद 2026” का भव्य समापन, 75 जिलों के 375 युवाओं ने रखा विकास का रोडमैप

  • delhi-keshav-prasad-maurya-vinod-tawde-nitin-navin-meeting-up-bjp-strategy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?