दमोह: अनाज बेचकर लौट रहे किसान के साथ भीषण सड़क हादसा

दमोह/आकिब खान: कटनी स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्ना गांव में अनाज बेचकर जा रहा एक बाइक सवार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिसमें लोड लोहे के सरिया उसके पेट में घुस गए और आते बाहर निकल आई।

जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

घायल को स्थानीय लोगों द्वारा डायल हंड्रेड की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल की हालत गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष पटेल और डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह राजपूत ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

घायल की पहचान

घायल की पहचान पटेरा थाना के सतरीया गांव निवासी दामोदर पटेल के रूप में हुई है। जिस समय घटना हुई उसी समय गड़ी मोहल्ला निवासी शेख सफीक वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही उन्होंने घायल दामोदर के पेट में लोहे का सरिया घुसा देखा तत्काल देहात थाना पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से सरिया पेट से बाहर निकाला। सरिया पेट में घुसने से घायल की आंते बाहर निकल आई थी और काफी अधिक खून बह रहा था।

ब्लड रोकने का प्रयास

घायल के पास मिले एक बैग व तोलिया को पेट से बांधकर ब्लड रोकने का प्रयास किया गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल के भतीजे शोभा पटेल ने बताया कि “हमारे चाचा अनाज बेचकर वापस अपने गांव सतरीया जा रहे थे, समन्ना गांव में पांडे वेयरहाउस के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे ट्रैक्टर सड़क पर रुक गया पीछे से आ रहे उनके चाचा ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए उसमें लोहे का सरिया रखा था जो पेट में घुस गया और उनकी आते भी बाहर निकल आई”। 

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं देहात थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

  • damoh-farmer-horrific-road-accident
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना