आलोट में मनीष माली हत्याकांड: आरोपियों का पैदल मार्च, कान पकड़कर मांगी माफी

रतलाम: आलोट में बहुचर्चित मनीष माली हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले नगर में पैदल ले जाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का माहौल बन गया।पुलिस आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई थी। वापसी के दौरान पुलिस वाहन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते आरोपियों को पैदल ही ले जाना पड़ा। इसी दौरान यह पूरा घटनाक्रम पैदल मार्च जैसा बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मार्च के दौरान आरोपियों को कान पकड़कर चलते हुए और माफी मांगते हुए देखा गया, जिससे माहौल और अधिक चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस की सख्ती का संदेश बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे जनआक्रोश के दबाव से जुड़ा मामला माना।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार (MP 43 ZM 0656) को रामसिंह दरबार मगरे क्षेत्र से बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले की जांच आगे भी जारी है।

एसडीओपी पल्लवी गौर के अनुसार, वाहन खराब होने के कारण आरोपियों को पैदल ले जाया गया था। बाद में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – आलोट में अपहरण के बाद युवक की हत्या से बवाल, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन; आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर

  • ratlam-alot-manish-mali-murder-case-accused-parade-police-action-justice-update
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया जिले के थरेट थाना पुलिस…

    आगे पढ़ें
    सतना में स्कूल बसों की चेकिंग, 26 वाहनों की जांच; एक बस की फिटनेस निरस्त

    सतना।राजकुमार बजाज| परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा