सागर के गोपालगंज क्षेत्र में चाकूबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

सागर: थाना गोपालगंज अंतर्गत शनिचरी क्षेत्र के बड़ौदियाना मोहल्ले में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी और मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में कुल 5 नामजद आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

घटना 16 मार्च 2026 की शाम लगभग 7 बजे की है, जब फरियादी अपने साथियों के साथ क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सोनू उर्फ नूर मोहम्मद और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू और डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़े – सागर में ‘मंगलम चाय’ की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, कोर्ट आदेश पर भारी मात्रा में माल जब्त

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 (हत्या का प्रयास), 118(1), 296(a), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई में सोनू उर्फ नूर मोहम्मद (मुख्य आरोपी), इसरार खान, इरशाद खान और राजा उर्फ नूरुल हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

थाना गोपालगंज पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम शर्मा और उप निरीक्षक नीरज जैन सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े – सागर में भाजपा की जीत पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जश्न, कार्यकर्ताओं संग मनाया उत्सव

  • sagar-gopalganj-knifing-case-four-accused-arrested-police-action-ongoing-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना