सागर में भाजपा की जीत पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जश्न, कार्यकर्ताओं संग मनाया उत्सव

सागर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खुशी जताई। इस अवसर पर उनके निजी निवास ‘मातेश्वरी’ में भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा। मिठाइयों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के पारंपरिक व्यंजन “झालमुड़ी” का भी आनंद लिया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

ये भी पढ़े – सागर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मोतीनगर से चलेंगी भोपाल मार्ग की बसें

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर सुशासन को चुना है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं देश के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं, जिसका परिणाम इस जनादेश के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा में जुटे रहें और भाजपा भविष्य में भी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी।

ये भी पढ़े – सागर में ‘मंगलम चाय’ की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, कोर्ट आदेश पर भारी मात्रा में माल जब्त

  • sagar-govind-singh-rajput-bjp-celebration-west-bengal-election-victory-matshwari-residence-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना