त्यौंथर में कर्मचारी संघ का विरोध, एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

त्यौंथर/रीवा: कूटरचित तरीके से दर्ज एफआईआर के विरोध में कर्मचारी संघ एकजुट हो गया है। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, तहसील शाखा त्यौंथर ने सिविल अस्पताल में पदस्थ सुपरवाइजर मनोज कुमार मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है।

इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने त्यौंथर एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले को फर्जी तथा दुर्भावनापूर्ण बताया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मनोज कुमार मिश्रा अपने सीमांकन कार्य के दौरान ग्राम भुजरा पहुंचे थे, जहां संबंधित पटवारी के साथ विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि पटवारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जिसका विरोध करने पर मामला और बढ़ गया। इसके बाद पटवारी द्वारा थाना जनेह में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसे कर्मचारी संघ ने पूरी तरह निराधार बताया है।

मामले को लेकर मध्यप्रदेश वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन रीवा के उपाध्यक्ष श्यामबिहारी तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो कर्मचारी संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। नायब तहसीलदार बीरेंद्र द्विवेदी ने ज्ञापन प्राप्त किया और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े – रीवा कलेक्ट्रेट में नवागत कलेक्टर की सख्ती, देर से पहुंचे कर्मचारियों को गेट पर लगाई फटकार

  • teonthar-employees-union-protest-fir-cancellation-demand-memorandum-submitted-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आरोन में मंदिर की माफी भूमि की नीलामी पर विवाद, वंशानुगत पुजारियों ने एसडीएम को सौंपी विधिक आपत्ति

    आरोन/गुना (मोहित सोनी की रिपोर्ट): तहसील मुख्यालय आरोन में मंदिर…

    आगे पढ़ें
    सेवा भारती ने महावीरपुरा सेवा बस्ती में लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों महिलाओं की हुई जांच

    गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?