रीवा कलेक्ट्रेट में नवागत कलेक्टर की सख्ती, देर से पहुंचे कर्मचारियों को गेट पर लगाई फटकार

रीवा: नवागत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और समय पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया, जहां देर से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य गेट पर ही रोककर फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मुख्य द्वार पर पहुंचे और कार्यालय समय के बाद आने वाले कर्मचारियों को कतारबद्ध कराया। उन्होंने सख्त लहजे में सभी को समय की पाबंदी बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में समय पर उपस्थिति बेहद जरूरी है।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि आमजन से जुड़े कार्य समय पर निपटाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेंगे तो जनता के काम प्रभावित होंगे, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े – रीवा: अवैध खनन में बड़ा हादसा, खदान में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में समय को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और अनुशासनहीनता पाए जाने पर कार्रवाई तय होगी।

नवागत कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासनिक अमले में हलचल देखी गई और कर्मचारियों में समय पर कार्यालय पहुंचने को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।

ये भी पढ़े – भोपाल: रीवा एयरपोर्ट के उन्नयन के निर्देश, बड़े विमानों के संचालन की तैयारी

  • rewa-collector-narendra-kumar-suryavanshi-reprimands-late-employees-at-collectorate-gate
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना