पीजीटी परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के सख्त निर्देश, 17 जिलों में 9-10 मई को होगी परीक्षा

लखनऊ: मुख्य सचिव एस.पी गोयल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) लिखित परीक्षा-2022 को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को प्रदेश के 17 जनपदों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी—सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि परीक्षा की तैयारी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलाधिकारियों को अपने नेतृत्व में समयबद्ध और व्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर अनुभवी स्टाफ की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की स्थापना, निर्बाध बिजली और पानी की व्यवस्था, सुरक्षा बल की तैनाती तथा गोपनीय सामग्री की सुरक्षित स्ट्रांग रूम में निगरानी अनिवार्य होगी।

साथ ही परीक्षा सामग्री की पैकिंग और सीलिंग तय SOP के अनुसार करने, सभी केंद्रों का सघन निरीक्षण और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को परीक्षा कक्ष या स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा आगरा, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज सहित 17 जिलों में आयोजित की जाएगी।

सरकार ने कहा है कि इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में 500 चयनित लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने मिशन रोजगार के तहत दिया बड़ा तोहफा

  • up-pgt-exam-2026-guidelines-17-districts-nakalvihin-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना