शामली में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता पहुंची एसपी ऑफिस

शामली : थाना कांधला क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 अप्रैल की सुबह वह खेत पर गई थी, जहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरन गलत काम करने का प्रयास किया। शोर सुनकर एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गया।

पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। जब पति ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो आरोप है कि आरोपी और उसके पिता ने मिलकर उसके पति के साथ मारपीट की। इसके बाद मामला थाना कांधला में दर्ज कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बाद में छोड़ दिया, जिसके बाद से आरोपी पक्ष द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और न मानने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

यह भी आरोप लगाया गया कि हाल ही में आरोपियों द्वारा अपने भूसे में आग लगाकर उसका दोष भी पीड़िता पक्ष पर डालने की कोशिश की गई। पीड़िता ने एसपी से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में 500 चयनित लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने मिशन रोजगार के तहत दिया बड़ा तोहफा

  • up-shamli-woman-assault-case-police-complaint-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर