भाजपा की जीत पर पंकज चौधरी का बयान, बोले—बंगाल में ‘भय’ हारा, मोदी का ‘भरोसा’ जीता; मिशन 2027 को मिली नई ऊर्जा

लखनऊ: पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए इसे विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। बंगाल में टीएमसी का भय परास्त हुआ है और मोदी का भरोसा विजयी हुआ है।”

उन्होंने कहा कि असम में विकास की हैट्रिक ने साबित कर दिया है कि जनता अब परफॉर्मेंस की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। पूर्वी भारत से उठी यह लहर उत्तर प्रदेश के ‘मिशन 2027’ को नई ऊर्जा देगी। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वर्षभर जनता की सेवा में जुटे रहते हैं और पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। संगठन को और मजबूत कर मिशन 2027 को हासिल करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम राष्ट्रवाद और विकास के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पारदर्शी शासन और जनसेवा का मॉडल ही इस सफलता का आधार है।

ये भी पढ़े – गोरखपुर हेलीपैड पर सीएम योगी का भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में जीत पर दी बधाई

  • bjp-victory-pankaj-chaudhary-statement-mission-2027-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना