
लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने का दावा कर रही हो, लेकिन राजधानी लखनऊ में अवैध कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक अधिवक्ता से जुड़ा है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घर पर कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने कई जगह शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि कब्जा करने वाले लोग एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं।पीड़ित के अनुसार, इस घटना से वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
इस मामले में अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- lucknow-illegal-encroachment-advocate-complaint-2026










