
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 और 6 मई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए कमिश्नरेट वाराणसी की यातायात पुलिस ने शहर में विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं।
5 मई को अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर-मैदागिन मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश वीवीआईपी आगमन से 3 घंटे पहले बंद रहेगा और इन्हें लकड़ीमंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहा से एक घंटे पहले चार पहिया<extra_id_1> को मैदागिन की ओर जाने से रोका जाएगा और गोलगड्डा की ओर मोड़ा जाएगा। मरीमाई तिराहा से तेलियाबाग मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि मलदहिया से लहुराबीर जाने वाले<extra_id_1> को वैकल्पिक रूप से बढ़ाया जाएगा। पिशाचमोचन, चेतगंज और गोदौलिया क्षेत्र से मैदागिन की ओर बढ़ाया पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
6 मई को जेपी मेहता से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गिलट बाजार से सब्जी मंडी मार्ग बंद रहेगा और ट्रैफिक शिवपुर चुंगी की ओर मोड़ा जाएगा। सिंधौरा अंडरपास और टीएफसी से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनो को हरहुआ रिंग रोड व आजमगढ़ अंडरपास की ओर भेजा जाएगा। महावीर मंदिर चौराहा से सब्जी मंडी जाने वाले वाहन अर्दली बाजार और पांडेयपुर मार्ग से गुजरेंगे। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, पुलिस लाइन ग्राउंड में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा बड़ालालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- yogi-adityanath-varanasi-visit-traffic-advisory-








