मैहर: बिजली विभाग के लाइनमैन पर नशे में ड्यूटी और कनेक्शन काटने का आरोप

मैहर/देवेश शर्मा:  अमदरा पावर हाउस में पदस्थ एक लाइनमैन की कार्यशैली से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। आरोप है कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में रहता है और उपभोक्ताओं के घरों में घुसकर मनमाने तरीके से कनेक्शन काट देता है।

घुनवारा बेल्ट की जनता पहले से ही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान है। ऐसे में कर्मचारी की इस हरकत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में कथित कर्मचारी हाथ में बोतल लिए दिख रहा है, जिसके बाद मामला और गरमा गया है।

नशे में धुत्त होकर नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां 

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि उक्त कर्मचारी ड्यूटी पर शराब पीकर आता है। नशे की हालत में वह बिना पूर्व नोटिस या विभागीय प्रक्रिया के सीधे उपभोक्ताओं के घरों में घुस जाता है और मीटर कनेक्शन काट देता है। विरोध करने पर गाली गलौज और अभद्रता की शिकायतें भी सामने आई हैं। विभागीय नियमों को ताक पर रखकर की जा रही इस मनमानी से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का हनन है।

विभाग की चुप्पी पर सवाल

इतनी गंभीर शिकायतों के बाद भी विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से लोगों में नाराजगी है। जनता का आरोप है कि अफसरों की ढील के कारण ही कर्मचारी के हौसले बुलंद हैं।

कड़ी कार्रवाई की मांग

बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस मामले का तत्काल संज्ञान लें। ऐसे कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए और उन्हें तत्काल मैहर अनुभाग से बाहर किया जाए। क्षेत्र की जनता ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मैहर जिला मुख्यालय पर बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

  • maihar-electricity-department-lineman-accused-of-drunk-cutting-connection
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना