लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार बस खंभे और डम्पर से टकराई, 30 घायल, 13 की हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंडो-नेपाल बॉर्डर के बसई से सम्पूर्णानगर होते हुए पलिया आ रही एक निजी यात्री बस (UP 31 BT 7771) अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे खड़े डम्पर से जा भिड़ी।

हादसा उस समय हुआ जब बस पलिया पहुंचने से पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी के आवास के सामने पहुंची, जहां चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी, जिसके कारण टक्कर बेहद जोरदार रही और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पलिया कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से निकालकर 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलिया पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार 13 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – CEIR पोर्टल के जरिए शामली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 128 मोबाइल बरामद

  • lakhimpur-bus-bus-accident-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना