देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब व मैजिक वाहन जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

मैहर: जिले में थाना देहात पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लीटर शराब और एक मैजिक वाहन जप्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। 05 मई  को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमरपाटन की ओर से एक मैजिक वाहन में अवैध शराब मैहर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने संदिग्ध मैजिक वाहन (MP 19 ML 1858) को रोककर तलाशी ली, जिसमें 08 कार्टून अवैध शराब बरामद हुई। इनमें 54 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब और 18 लीटर प्रिंस प्लेन शराब शामिल थी। कुल 72 लीटर शराब की कीमत लगभग 49 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही लगभग 5 लाख रुपये कीमत का वाहन भी जप्त किया गया।

मौके से राहुल चौरसिया (21 वर्ष) और सूरज चौरसिया (20 वर्ष), निवासी चौरसिया मोहल्ला मैहर को गिरफ्तार किया गया, जबकि आशीष चौरसिया मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध शराब को मैहर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फरार आरोपी आशीष चौरसिया का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें आबकारी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पंचराज सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • maihar-dehat-police-liquor-smuggling-bust-72liters-seized-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    तेज बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचा प्रशासन

    पिछोर/ कुलदीप शर्मा: क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने…

    आगे पढ़ें
    पिछोर में स्मृति पार्क की दीवार गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| पिछोर में पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा