सागर के केसली में कलेक्टर प्रतिभा पाल का सघन दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा, 114 शिकायतों का मौके पर समाधान

सागर:  केसली विकासखंड में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्य शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम जैतपुर पहुंचकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत ऐतिहासिक गुरुबाबा बावड़ी के पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने केसली क्षेत्र के मंगल भवन के पास चल रहे मकान गणना कार्य का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर प्रगणक से स्वयं गणना प्रक्रिया करवाकर कार्य की शुद्धता की जांच की।

ये भी पढ़े – सागर के केसली में 5 मई को विशेष जनसुनवाई, कलेक्टर प्रतिभा पाल होंगी मौजूद

विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित विशेष जनसुनवाई में दूर-दराज से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी केसली स्थित चना एवं मसूर उपार्जन केंद्र तथा ग्राम बरकोटी कला स्थित माँ हरसिद्धि उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को तौल, परिवहन और भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जनसुनवाई के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से भेंट कर क्षेत्र में चल रहे बड़े विकास कार्यों की समस्याएं रखीं, जिनमें कस्तूरबा आवासीय छात्रावास (₹1.85 करोड़), शबरी माता कन्या शिक्षा परिसर (₹44 करोड़), आईटीआई भवन, अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास एवं अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।

कलेक्टर ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम केसली को बिंदुवार समस्याओं के निराकरण और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रतिभा पाल के इस दौरे से स्पष्ट है कि प्रशासन अब केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहकर जमीनी स्तर पर योजनाओं की निगरानी और त्वरित समाधान पर जोर दे रहा है।

ये भी पढ़े – सागर के गोपालगंज क्षेत्र में चाकूबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

  • sagar-kesli-collector-pratibha-pal-visit-development-review-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना