बैतूल में घाटबिरोली जलाशय मुआवजा घोटाले के बाद पीड़िता को धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग

बैतूल: घाटबिरोली जलाशय में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में गड़बड़ी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कलेक्टर जांच में अनियमितता सामने आने के बाद कुर्की और वसूली की कार्रवाई शुरू हुई, जिसके बाद पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप सामने आया है।

ग्राम सांवगा, तहसील मुलताई निवासी गिरिजा परिहार ने बताया कि उनकी जमीन जलाशय परियोजना में अधिग्रहित हुई थी, लेकिन मुआवजा उन्हें न मिलकर गांव के छोटेलाल देवराव द्वारा गलत तरीके से निकाला गया। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच कराई, जिसमें मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

इसके बाद प्रशासन ने छोटेलाल देवराव की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर मुआवजा राशि वसूलने और पीडी खाते में जमा कराने के आदेश दिए। तहसीलदार वृत दुनावा द्वारा इस कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में ही आरोपियों के वारिसों ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके वकील द्वारा भी धमकाने की बात कही गई है।

गिरिजा परिहार ने बताया कि वह वृद्ध हैं और अपनी जमीन से जुड़े मामलों के कारण उन्हें गांव आना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई घटना होती है तो उसके लिए आरोपी जिम्मेदार होंगे।

ये भी पढ़े – बैतूल में परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने पर फिटनेस निरस्त

  • betul-ghatbiroli-land-compensation-threat-case-security-demand-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा