बुरहानपुर में निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे एक दिवसीय दौरा

बुरहानपुर: जिले में प्रस्तावित निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर औद्योगिक संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों और निवेश के अवसरों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही वे प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मीट की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर बुरहानपुर में इस बड़े आयोजन के जरिए उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की योजना बनाई जा रही है। 

विधायक अर्चना चिटनीस ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बुरहानपुर में निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट आयोजित करने का आग्रह किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए इसकी प्रक्रिया शुरू की है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयोजन को सफल बनाने की रणनीति भी तय करेंगे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में सिस्टम की बेरुखी: 4 साल से ट्राइसाइकिल के लिए भटक रहा विकलांग, जनसुनवाई से फिर लौटा निराश

  • burhanpur-cm-mohan-yadav-nimar-industrial-meet-visit-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा