रतलाम/रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी पिस्टल, जिंदा राउंड और टाटा सफारी कार सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: थाना रिंगनोद अंतर्गत चौकी ढोढर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल, एक जिंदा राउंड और टाटा सफारी कार जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री आनंदसिंह आजाद के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 4 वाहन जप्त

मुखबिर से प्राप्त सूचना पर चौकी प्रभारी उनि रघुवीर जोशी द्वारा महु-नीमच हाईवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने एक काले रंग की टाटा सफारी कार (क्रमांक MP-09-AJ-0090) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों अतुल (29), अभिराज (38), राहुल (31) और संजय (29) सभी निवासी इंदौर क्षेत्र को गिरफ्तार किया।

जप्त किए गए मशरूका में अवैध देशी पिस्टल व जिंदा राउंड की कीमत लगभग ₹24,000 तथा टाटा सफारी कार की कीमत लगभग ₹20,00,000 आंकी गई है। इस मामले में थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से हथियारों के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंदसिंह आजाद, उनि रघुवीर जोशी सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कार-ट्राले की टक्कर के बाद आग लगी, ड्राइवर की मौत, पिता-पुत्री घायल

  • ratlam-ringnod-illegal-weapon-arrest-
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वियतनाम टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर ठग उत्तराखंड से गिरफ्तार

    सागर: मोतीनगर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी…

    आगे पढ़ें
    NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, हेलमेट ने बचाई युवक की जान; गंभीर दुर्घटना में सुरक्षित रहा सिर

    मैहर:  NH-30 हाईवे पर अमरपाटन से रीवा की ओर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे