रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कार-ट्राले की टक्कर के बाद आग लगी, ड्राइवर की मौत, पिता-पुत्री घायल

रतलाम: शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावड़ी के पास मंगलवार दोपहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और ट्राले की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसमें कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, झाबुआ जिले के मेघनगर निवासी 48 वर्षीय किराना व्यापारी नरेंद्र राठौड़ अपनी 22 वर्षीय पुत्री तीसा राठौड़ को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा दिलाने के लिए रतलाम ला रहे थे। कार को 19 वर्षीय चालक रोहित मुनिया चला रहा था। दोपहर करीब 12:45 बजे कार आगे चल रहे ट्राले से पीछे से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। टक्कर के बाद कार में सवार चालक रोहित मुनिया, नरेंद्र राठौड़ और उनकी पुत्री तीसा राठौड़ वाहन में फंस गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चालक रोहित मुनिया को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नरेंद्र राठौड़ और उनकी पुत्री तीसा राठौड़ का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगने के बाद लपटें तेजी से उठने लगीं। यदि समय रहते ग्रामीण मदद के लिए नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

शिवगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना ने बताया कि कार पीछे से ट्राले से टकराई थी, जिसके बाद आग लगी। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, घायल पिता-पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े – रतलाम में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 4 वाहन जप्त

  • ratlam-delhi-mumbai-expressway-accident-car-truck-fire-death-injury-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खाद संकट के बीच इछावर पहुंचे शिवराज, अफसरों को दी चेतावनी; कांग्रेस ने रोका काफिला

    सीहोर/इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर…

    आगे पढ़ें
    जाम में फंसे विधायक के गनर और ग्रामीणों में विवाद, गाली-गलौज का वीडियो वायरल; विधायक ने मांगी माफी

    डबरा/भितरवार। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर ट्रॉली पलटने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?