सागर: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹90 हजार की शराब सहित इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राहतगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इनामी आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 04 अप्रैल  को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झिला, थाना राहतगढ़ क्षेत्र के आम रोड पर एक आर्टिका कार (क्रमांक MP15 CB 0861) में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 15 पेटी लाल मसाला शराब, कुल 740 पाव, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹90,000 बताई जा रही है, बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गज्जू उर्फ गजेन्द्र पिता पप्पू आठ्या (32 वर्ष), निवासी बाहुबली कॉलोनी, सागर, लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर थाना गोपालगंज और थाना सुरखी से ₹1000-₹1000 का इनाम भी घोषित था।

इस मामले में थाना राहतगढ़ में अपराध क्रमांक 210/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी मुकेश सिंह सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़े – सागर: गुटखा मांगने से शुरू विवाद में हत्या, 72 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

  • sagar-liquor-smuggling-arrest-rahatgarh-inam-accused-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?