जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई: 75 शिकायतें सुनी गईं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर: आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार, 5 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। इनमें अधिकांश शिकायतें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट तथा साइबर अपराध से जुड़ी हुई थीं। कुल मिलाकर लगभग 75 शिकायतें दर्ज की गईं। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार एवं शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का समयसीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी थानों और चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां संबंधित अधिकारियों ने आम नागरिकों की शिकायतें सुनकर कार्रवाई शुरू की।

ये बी पढ़े – जबलपुर: सब-इंस्पेक्टर पर ज़मीन कब्ज़ाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

  • jabalpur-police-jan-sunwai-ssp-sampat-upadhyay-75-complaints-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना