मैहर: कांग्रेस संगठन ने मनीष तिवारी को रामपुर बघेलान विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मैहर/सतना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रदेशभर में जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में मैहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को रामपुर बघेलान विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मनीष तिवारी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं और जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में वे मैहर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार थे, हालांकि अंतिम समय में टिकट अन्य प्रत्याशी को दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रियता बनाए रखी।

उनकी संगठनात्मक सक्रियता और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मनीष तिवारी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और मिशन 2028 को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

ये भी पढ़े – अमरपाटन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, कलेक्टर मैहर को सौंपा ज्ञापन

  • maihar-congress-manish-tiwari-rampur-baghelan-incharge-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना