
मैहर: जिले के अमरपाटन क्षेत्र में कथित शराब ठेकेदार द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरोध में युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के युवाओं ने कलेक्टर मैहर के नाम ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि ठेकेदार द्वारा गांव-गांव नशे की अवैध खेप पहुंचाकर युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।
युवाओं का कहना है कि इस अवैध कारोबार से क्षेत्र की नई पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अब क्षेत्र का युवा जाग चुका है और किसी भी कीमत पर अवैध शराब तस्करी नहीं चलने देंगे। ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित शराब ठेकेदार और तस्करी नेटवर्क की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांवों में फैल रहे नशे पर रोक लग सके।
युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ये भी पढ़े – मैहर: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
- maihar-amarpatan-illegal-liquor-smuggling-youth-memorandum-2026








