देहरादून: हिमाद्री आइस रिंक की पहली वर्षगांठ पर CM धामी ने आइस हॉकी टीम की जर्सी और Pay & Play पोर्टल किया लॉन्च

देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हिमाद्री आइस रिंक के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आइस हॉकी टीम की जर्सी और Pay & Play पोर्टल का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी आइस रिंक को दोबारा शुरू करने का संकल्प सरकार ने लिया था और करीब साढ़े 8 करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कर इसे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि हिमाद्री आइस रिंक देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक है, जो उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

बीते एक वर्ष में यहां नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, एशियन ट्रॉफी, राष्ट्रीय आइस हॉकी लीग और महिला व बालक वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों के जरिए देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – देहरादून भाजपा कार्यालय में ऐतिहासिक जीत का जश्न, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं संग मनाया उत्सव

  • dehradun-himadri-ice-rink-anniversary-cm-dhami-launch-jersey-pay-play-portal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर पहाड़ से गिरा मलबा, 3 घंटे तक एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

    सार: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सोमवार सुबह पहाड़…

    अगस्त-सितंबर में IRCTC करा रहा Valley of Flowers का 6 दिन का ट्रेक, फूलों की घाटी के साथ हेमकुंड साहिब भी घूमने का मौका

    अगर आप पहाड़ों, हरियाली और फूलों से भरी वादियों…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना