सागर के नए एसपी अनुराग सुजानिया एक्शन मोड में: पदभार संभालते ही जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था पर सख्ती के संकेत

सागर: पुलिस प्रशासन की कमान अब आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया के हाथों में आ गई है। मंगलवार को पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी कार्यशैली का संकेत दे दिया और जनसेवा व कानून के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पदभार संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर एसपी अनुराग सुजानिया सीधे कंट्रोल रूम पहुंचे और जनसुनवाई में शामिल होकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें महिलाओं से जुड़े घरेलू विवाद, भरण-पोषण और मारपीट के मामले प्रमुख रहे। एसपी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को फोन पर ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में थानों में स्टाफ और संसाधनों की उपलब्धता, लंबित मामलों की स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़े – बीना में बरगी क्रूज हादसे को लेकर विरोध तेज: युवा कांग्रेस ने मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला फूंका

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति मित्रवत हो, जबकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उल्लेखनीय है कि पूर्व एसपी विकास सहवाल का हाल ही में स्थानांतरण भोपाल मुख्यालय किया गया था, जिसके बाद अनुराग सुजानिया को सागर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवागत एसपी ने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस सीधे लोगों से जुड़ेगी, जिससे शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके।

ये भी पढ़े – सागर में 108 एम्बुलेंस ईएमटी ने की आत्महत्या: पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर की मौत से क्षेत्र में शोक

  • sagar-new-sp-anurag-sujania-action-mode-jansunwai
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा