दमोह के हटा में मैरिज गार्डन में महिला से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, 8 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

दमोह: हटा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मैरिज गार्डन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ऑर्डर पर खाना बनाने का काम करती है और 4 मई को अपने पति के साथ एक ठेकेदार के कहने पर हटा स्थित एक मैरिज गार्डन में खाना बनाने गई थी।

रात होने पर दोनों गार्डन के एक कमरे में रुक गए। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पीड़िता के साथ काम करने वाले आरोपी किस्सू उर्फ किशोरी पटेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता के पति के आने की आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ दमोह पहुंची और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला हटा थाने को भेजा गया।

हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 127(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी किस्सू उर्फ किशोरी लाल (40) निवासी गंगा झिरिया को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – दमोह में 80 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई

  • damoh-hatta-marriage-garden-rape-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना