
कासगंज/जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट: जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में मुख्य मार्ग और आबादी वाले क्षेत्रों के पास चल रहे ईंट भट्टों से स्थानीय लोग गंभीर प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। आरोप है कि घनी आबादी और मेन रोड के समीप संचालित ये भट्टे लगातार धुआं और धूल फैला रहे हैं, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई भट्टों की चिमनियां पुरानी और मानकों के विपरीत हैं, जिसके कारण अत्यधिक काला धुआं निकल रहा है। इससे न सिर्फ वातावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। भट्टों से निकलने वाले प्रदूषण का असर आसपास के फलदार बागों और हरियाली पर भी देखा जा रहा है। पेड़ों पर कालिख जमने से उनकी उत्पादकता प्रभावित हो रही है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन ईंट भट्टों की जांच कर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लग सके।
ये भी पढ़े – बिजनौर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें: भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान, एजेंसी पर भीड़
- kasganj-ganjdundwara-brick-kiln-pollution-problem









