खंडवा: गुलमोहर क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर रहवासियों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

खंडवा: शहर के गुलमोहर क्षेत्र में गंभीर पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या रखते हुए ज्ञापन सौंपा।

रहवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान हर वर्ष उन्हें पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में ट्रैक्टर और टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाती थी, जिससे कुछ राहत मिल जाती थी, लेकिन इस वर्ष नगर निगम द्वारा टैंकरों का अनुबंध नहीं किए जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या से आक्रोशित होकर क्षेत्र की महिलाएं एवं पुरुष एकजुट होकर नगर निगम पहुंचे और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में शीघ्र जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – खंडवा: नानी बाई का मायरा कथा आयोजन को लेकर तैयारियों पर बैठक सम्पन्न

  • /khandwa-gulmohar-water-problem-municipal-corporation-memorandum
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना