गाडरवारा: गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर सांसद और किसानों के बीच बहस, वीडियो वायरल

गाडरवारा: तहसील के सालीचौका क्षेत्र स्थित एक वेयरहाउस में चल रही सरकारी गेहूं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी और गेहूं बेचने आए किसानों के बीच अव्यवस्था को लेकर तीखी बहस हो गई। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर सांसद द्वारा किसानों से बातचीत के दौरान खरीदी व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर असंतोष और आक्रोश सामने आया, जिसके बाद माहौल बहस तक पहुंच गया।

किसानों ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या स्लॉट बुकिंग को लेकर है। समय पर स्लॉट न मिलने के कारण उन्हें कई दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके अलावा तुलाई प्रक्रिया में भी देरी होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने यह भी बताया कि खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि समय पर गेहूं नहीं बिकने पर उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि सांसद द्वारा इस मामले में उच्च अधिकारियों को क्या निर्देश दिए जाते हैं, ताकि किसानों को गेहूं खरीदी की समस्या से राहत मिल सकें।

ये भी पढ़े – गाडरवारा में CM मोहन यादव के बयान पर कौरव समाज का प्रदर्शन, पुतला दहन कर मांगी माफी

 

  • gadarwara-wheat-procurement-mp-farmer-argument-video-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

    बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

    बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने