रीवा संभाग: कमिश्नर बीएस जामोद ने गेंहू परिवहन, पेयजल और नलजल योजनाओं की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

सतना: रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गेंहू उपार्जन, पेयजल व्यवस्था, नलजल योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सख्त निर्देश दिए।

कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेंहू के परिवहन पर विशेष ध्यान दिया जाए और दो दिनों के भीतर 90 प्रतिशत गेंहू का उठाव कर सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वीकृति पत्रक तत्काल जारी कर किसानों को तीन दिवस के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए गए। गेंहू परिवहन में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

ये भी पढ़े – सतना में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े का खुलासा: राज्य स्तरीय गिरोह पर आरोप, कई केंद्रों में चल रहा नेटवर्क

उन्होंने पेयजल व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने और पेयजल से संबंधित शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपलब्ध राइजर पाइप और सिंगल फेज मोटर का आवश्यकता अनुसार उपयोग कर पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

कमिश्नर ने कहा कि अधूरी एकल नलजल योजनाओं को 30 जून तक पूर्ण किया जाए तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं को ग्राम पंचायतों को समारोहपूर्वक हस्तांतरित किया जाए।जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति संतोषजनक नहीं है, इसलिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण कार्यों को तेजी से बढ़ाया जाए तथा जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा उन्होंने जनगणना कार्य की सतत निगरानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, कुपोषण नियंत्रण, शिक्षा की गुणवत्ता, वनाधिकार दावों के सत्यापन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण और स्वच्छता सर्वेक्षण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में रीवा, सतना, मैहर, मऊगंज और सिंगरौली के कलेक्टर सहित विभिन्न जिला एवं संभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

ये भी पढ़े – सतना अस्पताल मामला, HIV संक्रमित रक्त जांच के लिए टास्क फोर्स

  • ewasambhag-commissioner-review-wheat-transport-naljal-schemes-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

    बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

    बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने