सतना में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े का खुलासा: राज्य स्तरीय गिरोह पर आरोप, कई केंद्रों में चल रहा नेटवर्क

सतना: आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक राज्य स्तरीय गिरोह सक्रिय है, जो अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भोपाल स्तर से मात्र 24 घंटे में बनवा देता है। सूत्रों के अनुसार यह पूरा नेटवर्क कई एमपी ऑनलाइन और सीएससी केंद्रों के माध्यम से संचालित हो रहा है।

डालीबाबा, टिकुरिया टोला और बस स्टैंड के पास स्थित केंद्रों पर समग्र आईडी में हेरफेर कर पात्रता प्रणाली को प्रभावित किया जा रहा है, जिसके बाद आयुष्मान पोर्टल पर संबंधित नाम “ऑथेंटिकेट” दिखने लगता है। आरोप है कि इस प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका भी सक्रिय है और जिला अस्पताल केंद्र तक में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।

ये भी पढ़े – सतना में हरित शहर की दिशा में कदम, महापौर ने 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

भोपाल में भी चल रहा सतना नेटवर्क: पड़ताल बताती है कि भोपाल में जो एजेंट फर्जी आयुष्मान बनवा रहे है, वो राशनकार्ड सहित समग्र के लिए सतना नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे। इसके अलावा सागर और शिवपुरी नेटवर्क अलग है। भोपाल लिंक में सतना का एक हैंडलर अभिषेक राय बताया जा रहा, जो सतना में संजय के माध्यम से ऑपरेट करता है।

मामले में आयुष्मान कार्ड योजना के जिला समन्वयक अभिषेक सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में चल रही जांच की जानकारी भी कथित तौर पर गोपनीय रखी जा रही है। 

ये भी पढ़े – सतना अस्पताल मामला, HIV संक्रमित रक्त जांच के लिए टास्क फोर्स

  • satna-ayushman-card-fraud-gang-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना