बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव:  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्मचारियों (नियमित/संविदा) के सेवा संबंधी मामलों में विस्तार करते हुए कार्मिकों के स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण की सुविधा को और अधिक सरल बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाइन स्टॉफ को स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य की गंभीर बीमारी, पति/पत्नी के शासकीय सेवा में अन्यत्र स्थान पर कार्यरत होने पर/शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्यरत होने पर, आपसी स्थानान्तरण तथा अन्य कारणों से उनके स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण के लिये ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है।

ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक

उप महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारी/कर्मचारी स्थानांतरण के लिये ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे एवं ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनकी एक ही स्थान पर पदस्थापना की अवधि 01 वर्ष से कम है उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। स्थानान्तरण के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर इंटरनल यूज एप्लीकेशन के अन्तर्गत “Employee Transfer Module” के नाम से उपलब्ध है।

https://portal.mpcz.in/web/

स्थानान्तरण करा सकेंगे

 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री राकेश शर्मा ने कहा है कि इस नई व्यवस्था से कंपनी कार्मिकों को अन्य दफ्तरों में जाए बिना स्थानान्तरण के आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन में दिये गये विकल्प स्थानों पर कार्मिक स्वयं के व्यय पर अपना स्थानान्तरण करा सकेंगे।

ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे

कंपनी ने कहा है कि कार्मिक 05 मई 2026 से 19 मई 2026 तक अपने स्थानान्तरण के लिये  आवेदन कर सकते हैं। कोई भी कार्मिक एक ही बार ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रस्तुत) कर सकेगा एवं स्थानांतरण के लिये केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे, किसी भी स्थिति में ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

  • online-application-facility-available-transfer-of-electricity-personnel
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों…

आगे पढ़ें
बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने