शामली में जल निकासी की मांग को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन, नगर पालिका गेट पर जताया विरोध

शामली/दीपक राठी की रिपोर्ट: जल निकासी की समस्या को लेकर नगर पालिका की दुकानों के दुकानदारों का आक्रोश फूट पड़ा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेन रोड स्थित नगर पालिका गेट पर करीब दो दर्जन दुकानदारों ने प्रदर्शन कर नाली निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग उठाई।

दुकानदारों का आरोप है कि नगर पालिका की दुकानों के सामने बनी नाली लंबे समय से अवरुद्ध पड़ी है, जिसके चलते गंदा पानी जमा हो रहा है। पानी सड़ने से इलाके में बदबू फैल रही है और जहरीले मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि बरसात के दौरान उनकी दुकानों में गंदा पानी भर जाता है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है।

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से नगरपालिका अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि बुधवार को भी जब वे अधिकारियों से मिलने पहुंचे तो उन्हें अनदेखा कर दिया गया, जिसके बाद नाराज दुकानदारों ने पालिका गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दुकानदारों ने चेतावनी दी कि जब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंघल ने दुकानदारों को जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और दुकानदार अपनी दुकानों पर लौट गए।

ये भी पढ़े – शामली में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, प्रचार रैली को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

  • shamli-shopkeepers-protest-at-nagar-palika-gate-demanding-drainage-system-and-drain-construction-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा