लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर ब्राह्मण महासभा का बड़ा होर्डिंग, 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा की ओर से लगाए गए एक बड़े होर्डिंग ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। होर्डिंग के जरिए वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जताया गया है।

होर्डिंग में “फरसा दिल में, लोहिया हमारे साथ” जैसे नारों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को जोड़ने की कोशिश की गई है। साथ ही “नफरत और जुमलेबाजों के खिलाफ आवाज बुलंद” जैसे संदेश देकर राजनीतिक माहौल को भी धार देने का प्रयास किया गया है।

होर्डिंग में चाणक्य नीति और भगवान परशुराम के तेज का उल्लेख करते हुए दावा किया गया है कि “यूपी का ब्राह्मण अबकी बार अखिलेश के साथ” खड़ा है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी समीकरण साधने की कवायद शुरू हो चुकी है।

समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग को ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी दल सामाजिक समीकरण मजबूत करने में जुट गए हैं। होर्डिंग सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और 2027 के चुनावी माहौल को लेकर बयानबाजी भी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े – योगी कैबिनेट ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, अब विभागाध्यक्ष और मंत्री मिलकर लेंगे निर्णय

  • brahman-mahasabha-puts-up-hoarding-near-sp-office-in-lucknow-supporting-akhilesh-yadav-for-up-cm-2027-election-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?