डबरा: आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने पूर्व गृह मंत्री पर जमकर साधा निशाना

डबरा/ भरत रावत:  आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव आज डबरा पहुंचे जहां पर उन्होंने डबरा के श्याम फूल गार्डन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा है,  और कहा है कि आपके डबरा के रहने वाले पूर्व गृहमंत्री ने दतिया में भय और खौफ का माहौल बना रखा है,  दतिया में किसी के यहां यदि कोई छोटा-मोटा बर्थडे प्रोग्राम भी होता है तो वह बिना पूर्व गृहमंत्री के फोटो लगाए बिना कोई नहीं कर सकता।

दान पत्र ग्वालियर के रजिस्टर कार्यालय से गायब

दामोदर यादव ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर डबरा में भी अरबो रुपए की वेश कीमती जमीन को हड़पने के आरोप लगाए हैं,  दामोदर यादव ने कहा है कि जिस जमीन पर पूर्व गृहमंत्री ने नवग्रह पीठ का निर्माण कराया है वह शासकीय भूमि है किसी भी लीज की भूमि को विक्रय नहीं किया जा सकता है, जब हमने इसके कागज निकालने चाहें तब वह दान पत्र ग्वालियर के रजिस्टर कार्यालय से ही गायब है जिसकी पूर्व गृह मंत्री बात करते है।

भूमि की जांच

यदि दतिया में चुनाव हुआ और हमारी पार्टी जीतती है और यह पूर्व गृह मंत्री चुनाव हारते है,  तो हम सबसे पहले डबरा की उस बेस कीमती भूमि की जांच करवा कर उसको शासकीय घोषित करवाएंगे जिस पर पूर्व गृह मंत्री ने नवग्रह पीठ का निर्माण करवा रखा है,  और अरबो रुपए की बेस कीमती भूमि को अपने कब्जे में कर लिया है, जिस पर कभी शुगर मिल हुआ करती थी।

लोकतंत्र की हत्या

वही पर दामोदर यादव ने यह भी कहा है कि वो सनातन के विरोधी नहीं है वो तो पाखंड के विरोधी है, फिर चाहे पाखंड फैलाने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंह बोला छोटा भाई धीरेन्द्र शास्त्री ही क्यों न हो,

वो पाखंड का विरोध करते है और करते रहेंगे,  वहीं पश्चिम बंगाल और असम चुनाव पर दामोदर यादव ने कहा है कि वहां पर लोकतंत्र की हत्या की गई है, धन बल से बाहुबल से सत्ता बल से जन बल को कुचला गया है, मैं स्पष्ट शब्दों में कहता हु कि आपने कभी सुना है कि किसी एक राज्य में ढाई लाख का पुलिस बल तैनात किया गया हो इतना तो जब पाकिस्तान से युद्ध हुआ था तब भी फोर्स नहीं भेजा गया।

मैं ममता बनर्जी की हिम्मत को दाद देता हूं कि ऐसी हालात में भी उन्होंने 100 सीटों पर जीत हासिल की है।

और असम के मुख्यमंत्री ने जो भाषा बोली है वह एक गुंडे की भाषा है भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है और हम इसकी निंदा करते हैं।

बाइट-: दामोदर यादव/ नेता आजाद समाज पार्टी दतिया।

  • azad-samaj-party-leader-damodar-yadav-fiercely-targeted-former-home-minister
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

खाद संकट के बीच इछावर पहुंचे शिवराज, अफसरों को दी चेतावनी; कांग्रेस ने रोका काफिला

सीहोर/इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने