रतलाम: जावरा में बकरा चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹6.62 लाख का माल बरामद

रतलाम: जावरा शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकरा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹6.62 लाख का मश्रुका बरामद किया है। मामला 27 अप्रैल 2026 का है, जब फरियादी शाकीर पटेल ने थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के पीछे स्थित कमरे का ताला तोड़कर 8 बकरा-बकरी चोरी कर ली। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जावरा शहर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर विभिन्न इलाकों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदौर निवासी अब्दुल दानीश, जिशान उर्फ हम्मु, अमीरुद्दीन और जुनेद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 4 बड़े बकरे, एक स्विफ्ट कार, चाकू, लोहे की टामियां और नकदी बरामद की है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। अब उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है और पुलिस रिमांड लेकर आगे की जांच बढ़ाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – रतलाम के जावरा में 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • ratlam-jawra-police-bakra-chori-gang-busted-4-arrested-ratlam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना