ब्लैकमेलिंग और कुकर्म: ग्वालियर में नाबालिग छात्र से हैवानियत, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार

ग्वालियर: शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा के एक 16 वर्षीय छात्र को उसके ही परिचित ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने न केवल छात्र के साथ कुकर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते छात्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर पीड़ित छात्र फूट-फूट कर रोने लगा और अपनी आपबीती सुनाई। छात्र ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा ने पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। आरोपी ने इस दौरान छात्र का वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार डराने लगा।

हद तो तब हो गई जब आरोपी शिवम ने अपने दोस्त सूरज प्रजापति को भी बुला लिया। दोनों ने मिलकर छात्र के साथ मारपीट की और सूरज ने भी छात्र के साथ कुकर्म किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाते रहे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी सूरज प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा के खिलाफ कुकर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर ब्रेकिंग: छात्रा ख़ुशी जादौन मामले में नया मोड़, आरोपी जीतू तोमर का वीडियो वायरल

  • gwalior-minor-student-blackmailed-and-raped-by-acquaintance-one-arrested-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

    बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

    बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने