सिंगरौली: कचनी रोड ई-चेक गेट पर बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करते 4 वाहन जब्त; 6 लाख का जुर्माना

सिंगरौली: जिले में अवैध खनिजों के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में खनिज विभाग ने गुरुवार, 7 मई 2026 को कचनी रोड स्थित ई-चेक गेट पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ऑनलाइन जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनिज ले जा रहे चार वाहनों पर लगभग 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली नगर निगम ने जनगणना कार्य में प्रदेश में बनाई बड़ी उपलब्धि, अनुकेश तिवारी ने सबसे पहले पूरा किया मकान गणना कार्य

जांच के दौरान ई-चेक गेट से गुजर रहे वाहन क्रमांक MP66 H2022, MP66 ZH 8297, MP66 A4695 और CG29AJ1911 को रोका गया। जब इन वाहनों के ई-ट्रांजिट पास (ETP) की ऑनलाइन जांच की गई, तो इनके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला।

अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन वाहनों पर कुल 5 लाख 95 हजार 600 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया है। विभाग की ओर से वाहन मालिकों को ऑनलाइन डिमांड नोटिस और ई-चालान भी जारी कर दिए गए हैं।

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए खनिज विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में ई-चेक गेट पर औचक निरीक्षण कर ऑनलाइन निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व मालिकों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी, प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न; लापरवाही पर 3 साल तक की सजा और निलंबन की चेतावनी

  • singrauli-mining-department-fines-vehicles-for-illegal-mineral-transport-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना