किसान की बेटी ने विदेश में गाड़ा झंडा: मलेशिया से रजत पदक जीतकर लौटी यश्विनी का भव्य स्वागत

बैतूल: खेल प्रतिभाएं अब सात समंदर पार भी अपनी धाक जमा रही हैं। मलेशिया में आयोजित ’15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे कप’ में बैतूल की खिलाड़ी यश्विनी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि से जिले सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

यश्विनी ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी और अपने बेहतरीन खेल कौशल व आत्मविश्वास के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। उनकी इस सफलता ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम भी रोशन किया है। यश्विनी रावत कृषक रविशंकर रावत की सुपुत्री हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

ग्राम रातामाटी में हुआ भव्य स्वागत

यश्विनी की इस ऐतिहासिक जीत पर ग्राम रातामाटी बुजुर्ग में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज के मुखिया पटेल अरविंद गंगारे, रामशंकर पारधे और नारायण सरले सहित समाज के वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों ने यश्विनी का भव्य स्वागत किया। उपस्थित जनों ने कहा कि यश्विनी की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ग्रामीणों ने यश्विनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये भी पढ़े – बैतूल आयुष विभाग की समीक्षा बैठक: मुख्यालय छोड़ने वाले कर्मचारियों पर सख्ती, समय पर अस्पताल खोलने के निर्देश

  • betul-yashwini-rawat-karate-silver-medal-malaysia
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रतलाम: बिनोली फंटा रोड पर तीन बाइक सवारों की टक्कर, 3 घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

    रतलाम: थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गत बिनोली फंटा रोड पर…

    आगे पढ़ें
    रतलाम: जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, हाटपिपलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    रतलाम: कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य