बैतूल आयुष विभाग की समीक्षा बैठक: मुख्यालय छोड़ने वाले कर्मचारियों पर सख्ती, समय पर अस्पताल खोलने के निर्देश

बैतूल: जिला आयुष कार्यालय बैतूल में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में डॉ. चौकीकर ने सख्त निर्देश दिए कि जिले के सभी आयुष संस्थान निर्धारित समय पर खोले जाएं ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समय पर उपचार मिल सके। साथ ही, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में ही निवास करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जा सकें।

स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान सिकल सेल रोगियों के नियमित फॉलोअप और उनकी सतत निगरानी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘काउंटडाउन’ कार्यक्रमों और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविरों के आयोजन, सार्थक एप पर नियमित उपस्थिति और आरसीएमएस पोर्टल पर भूमि आवंटन संबंधी प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई।

ये भी पढ़े – गौ-सुरक्षा और जनहित के खिलाफ फैसला: बैतूल की कड़ाई पंचायत में कचरा डंपिंग योजना पर फिर खड़ा हुआ विवाद

  • betul-district-ayush-office-monthly-review-meeting-sickle-cell-followup-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना