संगठन की मजबूती पर जोर: खंडवा दौरे पर हरीश चौधरी, ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों से करेंगे सीधा संवाद

खंडवा:  मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी आज, 8 मई शुक्रवार को खंडवा प्रवास पर रहेंगे। संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उनके इस दौरे को राजनीतिक गलियारे में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री चौधरी के साथ खंडवा जिला प्रभारी उषा नायडू, डॉ. रामकिशोर दोगने और विभा पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, हरीश चौधरी आज गांधी भवन में सिलसिलेवार कई संगठनात्मक बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बैठकों का यह दौर सुबह 11:00 बजे खंडवा शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति के साथ शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे ग्रामीण समन्वय समिति और 01:00 बजे शहर व ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 02:00 बजे जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों की समीक्षा बैठक होगी।

दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा, जिसमें खंडवा जिले के ब्लॉक, मंडलम और नगर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। इस दौरान आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तृत चर्चा होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह और शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय पर गांधी भवन पहुंचने का आह्वान किया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कल से ही गांधी भवन में सक्रिय रहे।

ये भी पढ़े – खंडवा के नए एसपी अगम जैन ने संभाला प्रभार: पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

  • khandwa-congress-incharge-harish-chaudhary-visit-organizational-meetings-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा