महराजगंज में रूह कंपा देने वाला हादसा: महिला को चार ट्रकों ने रौंदा, सड़क पर बिखरा शव

महराजगंज/मोहम्मद आलम की रिपोर्ट: जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज तिराहे के पास एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग महिला को चार ट्रकों ने बारी-बारी से रौंद दिया, जिससे महिला का शव सड़क पर ही पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने जा रही थी, तभी यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे के बाद सभी ट्रक चालक अपने वाहनों समेत मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस फिलहाल क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी ट्रकों और उनके चालकों की पहचान की जा सके।

इस दुखद घटना के बीच सिस्टम की संवेदनहीनता की एक शर्मनाक तस्वीर भी सामने आई है। मौके पर पहुँची पुलिस को जब शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिली, तो मृतिका के शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत के बाद भी महिला को सम्मानजनक वाहन नसीब नहीं होने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन और लचर यातायात व्यवस्था के खिलाफ जमकर विरोध जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, मौत से गांव में मातम

  • maharajganj-farenda-accident-woman-crushed-garbage-van
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा