बूंदीबूड़ में भारी बवाल: शराब भट्टी बंद कराने उतरीं महिलाएं, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव।

पीलीभीत/आकाश पाठक की रिपोर्ट: जनपद के बूंदीबूड़ गांव में नई शराब भट्टी खोलने को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया है। प्रशासनिक टीम के गांव पहुँचते ही नई शराब भट्टी का विरोध कर रही बंगाली महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई। इस संघर्ष में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

महिलाओं का आरोप है कि गांव में नई शराब भट्टी खुलने से इलाके का माहौल खराब होगा और युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और भट्टी बंद कराने पर अड़ गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुलिस बल के बीच हुई भिड़ंत के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मौके पर एसडीएम और भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़े – पीलीभीत में नहर में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

  • pilibhit-bundibud-village-liquor-shop-protest-clash-between-police-and-women
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महराजगंज में रूह कंपा देने वाला हादसा: महिला को चार ट्रकों ने रौंदा, सड़क पर बिखरा शव

    महराजगंज/मोहम्मद आलम की रिपोर्ट: जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र…

    आगे पढ़ें
    महाराजगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: अवैध पिस्टल के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

    महराजगंज/मोहम्मद आलम की रिपोर्ट: जनपद में अपराधियों के विरुद्ध…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य