बुरहानपुर में खराब राशन पर बवाल, 50 क्विंटल चावल बदले जाएंगे

बुरहानपुर| जिले के ग्राम घाघरला में मुफ्त राशन योजना के तहत बांटे जा रहे चावल की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि चावल में कीड़े, मरी हुई इल्लियां और बदबू थी, जिसके बाद कई ग्रामीणों ने राशन लेने से इंकार कर दिया।

मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच की। कनिष्ठ खाद्य अधिकारी गिरीश नागपुरे ने बताया कि जांच में करीब 50 क्विंटल से अधिक चावल गुणवत्ता विहीन पाए गए हैं। खराब राशन को बदलने और गोदाम बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राथमिक जांच में गोदाम की खराब भंडारण व्यवस्था और सीलन को राशन खराब होने की वजह माना गया है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजवीर सिंह राठौड़

यह भी पढ़े: शाहपुर में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण

  • Uproar over bad ration in Burhanpur 50 quintals of rice to be replaced
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना